मन की प्रार्थना
करें जागृत
दैवीय शक्ति अपनी.....
कृतज्ञता और सहयोग
से बढ़ती है दैवीय शक्ति..….
रखें भाव सम्मान का
विश्व के सभी जीव का.....
करें समर्पित अपना जीवन
माता-पिता के चरणों में....
कैसे बनाएं सार्थक जीवन
मूल्य पर आधारित हो अपना जीवन.….
सदुपयोग हो आपका समय का आज
करें कार्य रचे साहित्य आज.....
करें जागृत विवेक अपना
ले निर्णय अनंत प्रज्ञा से
उचित अनुचित का.....
खोजें प्रभु को अपने हृदय में
होते हैं मन के पवित्र विचार
प्रभु के....
होता है निवास सफलता का आज
परिश्रम के साथ
हो प्रभु का आशीर्वाद...
रचनाकार :- विनय पटेल
Gunjan Kamal
05-Dec-2023 11:36 PM
👏👌
Reply